केंद्र सरकार द्वारा किसानो को सुविधा प्रदान करने हेतु एक नई योजना की शुरुआत की गई हैं। जिसका नाम डिजिटल किसान आईडी कार्ड है। इस योजना के माध्यम से केंद्र सरकार की ओर से देश के सभी राज्यो व केन्द्र शासित प्रदेशो के किसानो को एक डिजिटल आईडी कार्ड प्रदान किया जाएगा। जो किसानो की सभी प्रमुख जानकारी एक ही स्थान पर एकीकृत करेगी। Unique Kisan ID Card के जरिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्राप्त करना और भी आसान हो जाएगा। यह कार्ड देश के सभी किसानों को एक डिजिटल पहचान देने में मदद करेगा। दोस्तों अगर आप एक किसान हैं, तो हमारा यह आर्टिकल आपके लिए खास होने वाला हैं। क्योकि आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में Unique Kisan ID Card से संबंधित सभी जानकारी को विस्तार से देने वाले हैं। इससे जुडी सभी जानकारी को आसान शब्दों में जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।
Unique Kisan ID Card
वित्तीय वर्ष केंद्र सरकार द्वारा किसानो के लिए एक नई पहल शुरू की जा रहीं हैं। जिसे डिजिटल किसान आईडी कार्ड के नाम से जाना जा रहा हैं। इस कार्ड के तहत केन्द्र सरकार द्वारा देश के करोड़ो किसानो को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा हैं। आपको बतादें कि सरकार किसानों को 12 अंकों की यूनिक आईडी जारी करेगी, जिसके लिए किसानों का डेटाबेस तैयार किया जाएगा, इस आईडी के माध्यम से किसानों के लिए केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना और आसान हो जाएगा, साथ ही इस आईडी कार्ड से किसानो की सभी जानकारी जैसे- भूमि रिकॉर्ड, फसलो की जानकारी, प्राप्त लाभ और सरकारी योजना से जुडी सभी जानकारी का लाभ प्राप्त होंगा।
Details of Unique Kisan ID Card
आर्टिकल | आर्टिकल |
सम्बन्धित विभाग | कृषि एंव किसान कल्याण मंत्रालय। |
उद्देश्य | किसानो को एक यूनिक डिजिटल आईडी प्रदान करना। |
योजना का नाम | डिजिटल कृषि मिशन योजना |
शुरू की गई | केन्द्र सरकार द्वारा। |
लाभार्थी | देश के सभी किसान। |
लाभ | योजनाओं का सटीक व पारदर्शी संचार, सेवाओं का तीव्र गति से लाभ, डिजिटल फसल सर्वेक्षण मे सहयोग। |
लाभार्थियो की संख्या | 11 करोड़। |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
Read Also :- Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana
सरकार चाहती हैं कि अगले तीन साल तक सभी किसानों के पास यूनिक किसान आईडी कार्ड हो। यह कार्ड देश के सभी किसानों को एक डिजिटल पहचान देने में मदद करेगा।इस कार्ड के जरिये किसान आसानी से फसल बीमा और फसल लोन जैसी सर्विस का लाभ उठा पाएंगे। यहां तक कि गांव की जमीन के नक्शे और बोई गई फसल की जानकारी भी मिलेगी। हम आपको बतादें की इस कार्ड को राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा बनाया जाएगा। जो की किसानों की मॉनिटरिंग करने में मदद करेगा।
डिजिटल किसान आईडी कार्ड का उद्देश्य
दोस्तों जैसा की हम सभी जानते हैं की किसानो को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती रहती हैं। ताकि सभी गरीब तथा आर्थिक रूप से कमजोर किसानो को आर्थिक समस्याओं से बचाया जा सके। लेकिन देखा जाता हैं की सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओ का लाभ कमजोर किसानो तक नहीं पहुंच पता हैं। इसलिए केंद्र सरकार द्वारा डिजिटल किसान आईडी कार्ड शुरू किया गया हैं। इस कार्ड को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य सभी किसानो को आधार कार्ड की तर्ज पर एक डिजिटल आईडी कार्ड प्रदान करना है। ताकि किसानो की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा सके। Unique Kisan ID Card के माध्यम से देश के किसानो को सरकारी योजनाओं का सही और सटीक जानकारी मिलेगी। साथ ही किसानो को उनकी पात्रता के अनुसार सभी सरकारी योजनाओं, सेवाओं और सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने मे आसानी होगी,और किसानो को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त होगा।
11 करोड़ किसानो को होगा लाभ
हम आपको बतादें की केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार किसानो को सुविधा देने के लिए विभिन्न प्रयास कर रहीं हैं। वर्तमान समय मे सरकार के पास 11 करोड़ किसानो का डेटा है। जिसमें से लगभग सभी किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त कर रहे है। अब केंद्र सरकार द्वारा देश के इन सभी 11 करोड़ किसानो के Unique Kisan ID Card बनवाएं जाएगें। ताकि सभी किसानो की योजना का लाभ प्रदान करने के लिए ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा सके। देशभर के अन्य किसानों को भी इससे जोड़ने की प्रकिया पर काम जारी है. एक बार डेटाबेस का काम पूरा हो जाएगा, तो सरकार की तरफ किसानों को 12 अंको की यूनिक आई जारी कर दी जाएगी। इसके साथ ही 19 राज्यो ने कृषि मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर दिए है। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना में राज्य सरकार का भी अहम योगदान हैं।
Unique Kisan ID Card के लाभ विशेषताएं
- केंद्र सरकार द्वारा यूनिक किसान आईडी कार्ड को शुरू किया जा रहा हैं।
- इस कार्ड के जरिए केन्द्र सरकार ने अगले दो वर्षो मे 400 जिलो डिजिटल फसल सर्वेक्षण शुरू करने की योजना बनाई है।
- जिसमे Unique Kisan ID का उपयोग होगा और फसल सर्वेक्षण तेजी से और सटीक रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा।
- इस आईडी कार्ड से किसानो की सभी जानकारी जैसे- भूमि रिकॉर्ड, फसलो की जानकारी, प्राप्त लाभ और सरकारी योजना का विवरण जुड़ा रहेगा।
- डिजिटल किसान आईडी कार्ड पूर्ण रूप से डिजिटल होगा जिसे किसान अपने मोबाइल फोन या अन्य डिजिटल उपकरणो मे सुरक्षित रख सकेगें।
- किसानो की भूमि, फसल, पशुधन से सम्बन्धित सभी जानकारी इस आईडी से जुड़ी होगी।
- जिससे किसान सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेगें।
- सरकार का लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2026-27 तक योजना का लाभ देश के सभी प्राप्त करना है।
- डिजिटल किसान आईडी कार्ड से उन किसानो को पता लगाया जा सकेगा जो पात्र नही है और योजना का लाभ प्राप्त कर रहे है।
- वर्तमान समय मे सरकार के पास 11 करोड़ किसानो का डेटा है। सभी किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त कर रहे है।
- देश के इन सभी 11 करोड़ किसानो के Unique Kisan ID Card 2024 बनवाएं जाएगें।
- इसके अलावा इस कार्ड के माध्यम से पता चल जाएगा कि किसान ने किस फसल की खेती की है यह कार्ड देश के सभी किसानो को एक डिजिटल पहचान देने मे मदद करेगा।
- साथ ही यह आईडी किसानो की सभी जानकारी एक जगह पर एकत्र रखेगी। जिससे किसानो को सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ प्राप्त करने मे सहूलियत होगी।
कब और कितने डिजिटल आईडी कार्ड बनेगें
2024-25 मे किसानो के लिए | 6 करोड़ |
वर्ष 2025-26 मे | 3 करोड़ |
2024-25 मे | 400 जिले |
वर्ष 2025-26 मे | सभी जिले शामिल होगें। |
Unique Kisan ID Card के लिए पात्रता
- केंद्र सरकार द्वारा इस योजना का लाभ भारत के मूल निवासी को दिया जाएगा।
- Unique Kisan ID Card का लाभ केवल किसान प्राप्त कर सकते हैं।
- लाभार्थी की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
- साथ ही किसान स्वंय भूस्वामित्व होना चाहिए।
Important documents
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- जमीन के दस्तावेज़
- फसलो का विवरण
- मवेशियो का विवरण
- मोबाइल नम्बर
- बैंक पासपुक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो।
Unique Kisan ID Card 2024 आवेदन कैसे करें
- आपको सबसे पहले कृषि एंव किसान कल्याण मंत्रालय वेबसाइट (https://agriwelfare.gov.in/) पर जाना है।

- वहां जाने के बाद आपको होम पेज पर Related Link के सेक्शन मे Create Unique Kisan ID Card के लिंक पर क्लिक करना हैं।
- अब आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा जिसमे आपको पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करनी हैं।
- अब आपको रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना है।
- फिर नए पेज पर मागें गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
- अब अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- आप इस प्रकार आसानी से यूनिक किसान डिजिटल आईडी कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
Unique Kisan ID Card डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको कृषि एंव किसान कल्याण मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- वहां होम पेज पर आपको Downloads के लिंक पर क्लिक करना हैं।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको Title के सेक्शन मे Unique Kisan ID Card के सामने Downloads पर क्लिक करना हैं।

- फिर नए पेज में आपको सभी जानकारी जैसे- किसान यूनिक आईडी कार्ड नम्बर या रजिस्ट्रेसन नम्बर दर्ज करना है।
- साथ ही कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अंत में Unique Kisan ID Card PDF मे खुलकर आ जाएगा जिसे आप डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है।
- आप इस प्रकार किसान डिजिटल आईडी कार्ड आसानी से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है।
FAQ’s
Unique Kisan ID Card का क्या लाभ है?
यूनिक किसान आईडी कार्ड से देश के किसान आसानी से अपनी फसल बीमा और फसल लोन जैसी सर्विस का लाभ उठा पाएगें। और किसानो को अलग अलग योजनाओं का लाभ लेने के लिए अलग अलग दस्तावेज़ देने की आवश्यकता नही होगी। जिससे किसानो को सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ प्राप्त करने मे आसानी होगी।
किसान आईडी कैसे प्राप्त करें?
किसान टोल फ्री नंबर 1800-180-1551 के माध्यम से किसान कॉल सेंटर (केसीसी) पर कॉल कर सकते हैं।
वित्तीय वर्ष 2024-25 मे कितने यूनिक किसान आईडी कार्ड बनाएं जाएगें?
वर्ष 2024-25 मे 6 करोड़ यूनिक किसान आईडी कार्ड बनाएं जाएगें।
किसान आईडी कार्ड क्या है?
ये भारत सरकार का कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय देश के किसानों की विशिष्ट पहचान बनाने की प्रक्रिया में है । किसान की विशिष्ट पहचान, किसान प्रोफ़ाइल को उन सभी कृषि योजनाओं से जोड़ेगी, जिनका लाभ किसान ने उठाया है।
किसान डिजिटल आईडी कार्ड क्या है?
देश के सभी किसानो की समस्त प्रमुख जानकारी एंव रिकॉर्ड को ऑनलाइन व्यवस्थित कर किसानो को एक Unique Kisan ID Card जारी किया जाएगा जिसके माध्यम से किसानो को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त करना और भी आसान हो जाएगा।